Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, पिछले दो साल से चल रहा था फरार

मेरठ पुलिस ने 2 सालों से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी नदीम को अरेस्ट किया है। नदीम शरद गोस्वामी गैंग का सदस्य है। इनामी नदीम को मेरठ पुलिस महाराष्ट्र के मुंबई से अरेस्ट कर लाई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दो साल से आरोपी नदीम फरार चल रहा था। पुलिस लगातार इसे तलाश रही थी। एसओजी टीम और लालकुर्ती थाना पुलिस टीम ने इसे मुंबई से अरेस्ट करके लाई है। नदीम मुख्य रूप से लालकुर्ती थाने का वांछित था। इस पर मेरठ के तमाम थानों में 20 मुकदमे दर्ज हैं। 

आपको बता दे आरोपी नदीम चोरी और लूटे हुए मोबाइल फोन को बड़े पैमाने पर हिंदुस्तान से बाहर नेपाल और बंग्लादेश में भेजता था। अब तक इसने कितने देशों में कहां, कहां चोरी, लूट के मोबाइल बेचे हैं पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

वही आरोपी नदीम पर मेरठ के देहली गेट, लिसाड़ी गेट, नौचंदी, सिविल लाइन, दौराला, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम, टीपीनगर, लालकुर्ती इन सभी थानों में लगभग 20 मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि लगातार मुखबिरों की सूचना और सर्विलांस के जरिए नदीम की लोकेशन मुंबई में मिली थी। जहां से इसे अरेस्ट किया गया है।