Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

मेरठ पुलिस ने पकड़े चार ठग, क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप से कर लेते थे डॉलर चोरी

मेरठ के जानी थाना पुलिस ने क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप से डॉलर चोरी करने वाले गैंग के चार ठगों को गिरफ्तार किया है। गैंग क्रिप्टो ट्रेडिंग एप से यूएसडीटी अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लेते थे। ठगों ने बागपत के एक युवक के क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप से 39 हज़ार यूएसडीटी यानी 39 हज़ार डॉलर अपने मोबाइल फोन के ट्रस्ट वॉलेट ऐप में ट्रांसफर किए थे।

जहां पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए साइबर ठगों के मोबाइल से फोन के ट्रस्ट वॉलेट ऐप से 34, 749.74 डॉलर, जिनकी कीमत भारतीय मुद्रा में है करीब 32 लाख रुपए है, बरामद किए हैं।

आपको बता दे बागपत के रहने वाले ताज मोहम्मद ने जानी थाना में एक शिकायती पत्र देकर बताया था कि जानी के रहने वाले कुछ ठग उसके क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप से डॉलर चोरी कर रहे हैं। शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस ने ठगों की तलाश शुरू कर दी थी।

जिसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार साइबर ठगों अल्तमस, आशीष, नदीम और मोहम्मद शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में पकड़े गए साइबर ठगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने साइबर ठगों के मोबाइल के ट्रस्ट वॉलेट ऐप से 34, 749.74 डॉलर बरामद किए हैं, जिनकी कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 32 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस गिरफ्तार किए गए ठगों को जेल भेजने की तैयारी में लगी है।