Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मेरठ में मर्चेंट नेवी ऑफिसर की हत्या का मामला: वकीलों ने कोर्ट के बाहर आरोपितों के साथ की मारपीट

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार को एक मर्चेंट नेवी ऑफिसर की हत्या के मामले में आरोपित उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ कोर्ट के बाहर वकीलों ने मारपीट की। वकीलों ने हमला उस समय किया जब आरोपित महिला मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को पुलिस मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लेकर पहुंची थी।  

चार मार्च को लापता हुए मर्चेंट नेवी के अधिकारी सौरभ राजपूत की कथित तौर पर उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने हत्या कर दी थी। उसके शव के टुकड़े करके सीमेंट के ड्रम में बंद कर दिया गया था।