Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

मेरठ के फाइनेंसर की शिमला में संदिग्ध हालत में मौत, बहन ने भाभी पर लगाया हत्या का आरोप

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी फाइनेंसर हरदीप सिंह की शिमला में संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। 42 साल के हरदीप पत्नी, बेटी के साथ नए साल पर शिमला घूमने गए थे। मंगलवार को मेरठ में परिजनों को हरदीप सिंह की मौत की खबर मिली। परिवार में हड़कंप मच गया। वहीं हरदीप की बहन गुरविंदर ने अपनी भाभी निशा पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है।

आपको बता दे सरधना रोड स्थित सुभाषपुरी निवासी हरदीप सिंह फाइनेंस का काम करते थे। 12 साल पहले हरदीप की शादी निशा से हुई थी। नया साल मनाने के लिए हरदीप पत्नी निशा और बेटी प्रीत के साथ शिमला गए थे। सोमवार को परिवार शिमला पहुंचा। मंगलवार को पत्नी निशा ने फोन कर हरदीप सिंह की बहन गुरविंदर और परिवार को यह बुरी खबर सुनाई।

जहां भाई की अचानक मौत की खबर सुनकर बहन गुरविंदर खुद को रोक नहीं पाई। गुरदीप की शादी मुरादाबाद मे हुई है। वो तुरंत मुरादाबाद से मेरठ आई। यहां आकर उसने कंकरखेड़ा थाना पुलिस को सारा मामला बताया। साथ ही अपनी भाभी निशा पर भाई की हत्या का आरोप लगाया।

वही गुरविंदर के आरोपों और शिकायत के बाद कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने निशा से पूछताछ की है। साथ ही शिमला पुलिस से भी संपर्क किया। पुलिस ने फिलहाल हार्टअटैक से मौत होना बताया है। पुलिस दूसरे पहलूओं की भी जांच कर रही है।

निशा ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम वो लोग शिमला पहुंचे। मंगलवार सुबह अचानक पति की तबियत बिगड़ी। हम लोग शिमला में ही पास के अस्पताल में गए। जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने हरदीप को मृत घोषित कर दिया। शिमला के बालूगंज थाने की पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि फाइनेंसर की संदिग्ध हालत में शिमला में मौत हुई है। शिमला पुलिस मामले की जांच कर जानकारी जुटा रही है। थाना पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर रही है।