Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

फिरोजाबाद में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मिले मांस के टुकड़े, पुलिस ने सफाई करा हालात को किया नियंत्रित

Uttar Pradesh: फिरोजाबाद जिले के उत्तर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गयी। प्रशासन ने आनन-फानन में रास्ते की सफाई करवाकर स्थिति को संभाला।

 पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर थाना क्षेत्र में कोटला चौराहे के पास कांवड़ यात्रा मार्ग पर रविवार देर शाम मांस के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने तत्काल सफाई कराकर स्थिति को संभाला। 

उत्तर थाना प्रभारी संजुल पांडे ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने कोटला चौराहे के ऊपर बने फ्लाईओवर से मांस के कुछ टुकड़े नीचे सड़क पर फेंक दिए थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सफाई कराकर वहां से गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई भी कांवड़िया प्रभावित नहीं हुआ। स्थिति शांतिपूर्ण है।