Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई, पहचान के लिए DNA परीक्षण जारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियों के आपस में टकराने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, "अब तक 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें से सिर्फ चार लोगों की पहचान हो पाई है। बाकी पीड़ितों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। 12 लोग अपने परिवार के सदस्यों की तलाश में आगे आए हैं और उन्होंने अपने डीएनए सैंपल दिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। अभी तक तीन मृतकों के लिए कोई रिश्तेदार आगे नहीं आया है, इसलिए पहचान की प्रक्रिया अब भी जारी है।"

अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में आठ बसें और दो कारें पूरी तरह जल गईं। ये हादसा मंगलवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे बलदेव पुलिस स्टेशन के इलाके में हुआ। जिला मजिस्ट्रेट ने ड्राइवरों से एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट का पालन करने और सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन ड्राइवरों को भी जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।