Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

UP: BSP विधायक राजू पाल के कथित रिश्तेदार संदीप पाल की गोली मारकर हत्या

मृतक बीएसपी विधायक राजू पाल के कथित रिश्तेदार संदीप पाल की मोबाइल फोन पर विवाद को लेकर प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज के डीसीपी अभिषेक भारती ने कहा कि शनिवार को विवाद संदीप पाल के एक रिश्तेदार के मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ, जिसे कथित तौर पर हमलावर ने छह महीने पहले ले लिया था।

मोबाइल फोन पर बहस इतनी बढ़ गई की शख्स ने संदीप पाल पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर भाग गया। हत्यारे की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।