Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

UP: पत्नी और बेटियों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या, मानसिक रूप से था परेशान

Unnao: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सोमवार को 35 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी और फिर खुद को फांसी लगा ली। पुलिस अधीक्षक दीपक भुकर ने बताया कि सोमवार सुबह 35 साल के अमित की आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस उसके घर पहुंची तो उसे फांसी पर लटका हुआ पाया और उसकी पत्नी गीता और छह साल की दो बेटियों के शव कमरे में पड़े मिले। 

पुलिस ने बताया कि शवों पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसा लग रहा था कि अमित ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की और फिर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमित के भाई ने बताया कि वे कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था और घरेलू समस्याओं से जूझ रहा था। एसपी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।