Breaking News

दिल्ली-NCR में 'रेनी ट्यूजडे', दोपहर में शुरू हुई झमाझम बारिश     |   'पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन और वकीलों पर हमला...', सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल     |   सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |  

प्रियांशु को न्याय के लिए सांसद उज्जवल ने लिखी चिट्‌ठी, 10 नवंबर को हुई थी छात्र की हत्या

मेरठ के छात्र प्रियांशु जैन की गुजरात के अहमदाबाद में हु्ई नृशंस हत्या के मामले में लोकसभा सांसद उज्जवल रमण सिंह ने पत्र लिखा है। उज्जवल रमणसिंह ने देश के गृहमंत्री को पत्र लिखकर मृतक छात्र उसके परिवार के लिए न्याय मांगा है।

बता दें कि प्रियांशु जैन की 10 नवंबर को अहमदाबाद में रोडरेज में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि गुजरात पुलिस का कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह बड़ेरिया है। जिसे पुलिस जेल भेज चुकी है।

उज्जवल रमण सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
आदरणीय गृहमंत्री जी भारत सरकार अवगत कराना है कि 10 नवम्बर 2024 को मेरठ निवासी व्यवसायी श्री पंकज जैन के इकलौते पुत्र प्रियांशु जैन की अहमदाबाद में चाकू से गोदकर जघन्य हत्या कर दी गयी थी। इस घटना से सभी वर्गो में भय और रोष व्याप्त है क्योंकि आज लगभग हर परिवार के बच्चे शिक्षा और रोजगार के लिए अन्य शहर व राज्य में जाते है।

उक्त के संदर्भ में विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ द्वारा जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन संख्या अ-2024 दिनांक 14 नवम्बर 2024 (छायाप्रति संलग्न) के कम में अनुरोध है कि उक्त प्रकरण में त्वरित एवं आवश्यक कार्यवाही कर पीडित परिवार को उचित न्याय दिलाने का कष्ट करे ताकि ऐसी नजीर बने कि भविष्य में कोई ऐसा जघन्य अपराध करने का दुस्साहस न कर पाए।