Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

दिल्ली में एमसीडी ट्रक ने बाइक को कुचला, दो लोगों की मौत

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक एमसीडी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में  18 साल की एक लड़की और एक और शख्स की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों की पहचान बाइक सवार जावेद खान (32) और मायरा के रूप में हुई है। जावेद खान अपने पिता के कहने पर मायरा को उसके स्कूल छोड़ने जा रहा था क्योंकि उसे देर हो रही थी।

पुलिस ने ट्रक चालक और सहायक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच के लिए ट्रक को जब्त कर लिया है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद, पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान ओखला निवासी जुगल राय और उसके सहायक की ऋषि कुमार के रूप में हुई।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपितो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।