Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

लिव-इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड को मारकर जंगल में फेंका

उत्तराखंड के देहरादून में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, बता दें कि लिव-इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंट को मारकर जंगल में फेंका और ये राज लगभग तीन महीने बाद खुला। आरोपी ने दिसंबर 2023 में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को 29 जनवरी को हरिद्वार के पटेलनगर में शहरुल नामक महिला ने थाने में बेटी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और  उन्होंने बताया था कि पिछले कई दिनों से उनकी 24 वर्षीय बेटी शहनूर लापता है। वह देहरादून में ही संस्कृति लोक कॉलोनी आईएसबीटी के पास किराए के कमरे में रहती थी। 

क्यों कर डाली हत्या
पता चला कि शहनूर रात में देरी से आने के कारण दोनों के बीच संबंध कुछ ठीक नहीं रहे और राशिद का शक बढ़ता गया, तभी 27 दिसंबर को भी वह रात दो बजे कमरे पर आई तो इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। लड़ाई के दौरान शहनूर ने राशिद को थप्पड़ मार दिया। जिस पर गुस्से में आकर राशिद ने शहनूर का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।