Breaking News

पाकिस्तान में ईरान से बातचीत अगले 2 दिनों में हो सकती है: ट्रंप     |   डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा मई में, बेटा एरिक और बहू लारा भी जाएंगे साथ     |   PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 40 मिनट बात     |   छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, 40 मजदूर घायल     |   पटना: राज्यपाल से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा     |  

Dehradun: कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार प्राथमिकता, SSP प्रमेन्द्र डोभाल ने बढ़ते अपराध पर जताई गंभीरता

Dehradun: देहरादून में बढ़ते अपराध, ट्रैफिक अव्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में पुलिसिंग के तरीके में सख्ती और संवेदनशीलता दोनों दिखाई देंगी। हाल के दिनों में शहर में अपराध की घटनाओं और कानून व्यवस्था को लेकर बनी चिंता की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन रणनीतिक बदलाव की तैयारी में है।

हाल ही में हरिद्वार से स्थानांतरित होकर देहरादून पहुंचे प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि देहरादून उनके लिए नया नहीं है और वे यहां की चुनौतियों से परिचित हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन लंबे समय से शहर की प्रमुख चुनौतियां रही हैं। इन तीनों क्षेत्रों को उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पुलिस की कार्यक्षमता को और मजबूत किया जाएगा तथा फोर्स का मनोबल ऊंचा रखा जाएगा।

उन्होंने यह भी माना कि वर्तमान समय में लोगों के मन में जो ‘फियर फैक्टर’ या असुरक्षा की भावना बनी है, उसे दूर करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रभावी गश्त, त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय पर जोर दिया जाएगा। महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान और ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

एसएसपी ने नागरिकों और मीडिया से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए जनता का भरोसा बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देहरादून को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी।