Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

कलयुगी पिता ने मासूम पुत्री को उतरा मौत के घाट, आरोपी की तलाश जारी

मैनपुरी में कलयुगी पिता द्वारा 7 वर्षीय बच्ची को गला दवाकर मौत के घाट उतार दिया गया है, बच्ची का दोष बस इतना था कि उसने अपने पिता द्वारा मां के साथ की गई मारपीट की गवाही पुलिस को दी थी।
 
आरोपी पिता शराब का आदी बताया जा रहा है और आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट भी करता था, जिसके कारण आरोपी की पत्नी 7 वर्षीय बच्ची को पिता के पास छोड़कर मायके चली गई थी और पुलिस से शिकायत भी की थी। 

पुलिस ने बच्ची के बयान किये तो बच्ची ने पिता द्वारा मां के साथ मारपीट की बात कह दी, जिससे गुस्साए पिता ने मासूम को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को जहाँ पोस्टमार्टम को भेजा तो वहीं आरोपी पिता की तलाश भी शुरू कर दी है।