Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

आपत्तिजनक वीडियो वाला दरोगा सस्पेंड, एक दिन पहले हुई थी वीडियो वायरल

मेरठ में जेलचुंगी चौकी पर तैनात दरोगा को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है, पुलिसकर्मी की गलत वीडियो वायरल हुई थी। जिसके बाद दरोगा के खिलाफ पीड़िता ने शिकायत की थी, वीडियो पुलिस को सौंपा था, पूरे मामले के बाद एसएसपी ने दरोगा को सस्पेँड कर दिया है।

बता दें कि शास्त्रीनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती ने बताया कि जब उसने वहां होने वाली अवैध गतिविधियों का विरोध किया और नौकरी छोड़ने की बात कही, तो पार्लर संचालिका ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, संचालिका एक स्थानीय दरोगा के साथ मिलीभगत कर ब्यूटी पार्लर की आड़ में अवैध धंधा चला रही है।

जिसके बाद अपनी शिकायत के समर्थन में पीड़िता ने एसएसपी को दारोगा और ब्यूटी पार्लर संचालिका के कुछ वीडियो और फोटो भी सौंपे हैं। युवती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं।

वही इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि उक्त पुलिसकर्मी जिसकी एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आई है, उक्त पुलिसकर्मी को एसएसपी सर ने सस्पेंड कर दिया है। बाकी पूरे मामले की जांच की जा रही है।