Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

मेरठ नाबालिग छात्रा सुसाइड कांड में इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, घटना को छिपाने सहित तमाम आरोप

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फफूंडा गांव में नाबालिग छात्रा के अश्लील वीडियो वायरल होने और सुसाइड करने के मामले में लोहियानगर थाना इंस्पेक्टर पर गाज गिरी है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार को थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि 10 सितंबर को ही एसएसपी ने जिले में इंस्पेक्टरों के तबादले किए थे। जिसमें अनिल कुमार को लोहिया नगर थाने का चार्ज मिला था। पूर्व इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय की जगह अनिल कुमार को लोहिया नगर थाना भेजा गया था। 21 सितंबर को छात्रा की गलत वीडियो वायरल कर सुसाइड करने की घटना हो गई। पुलिस इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है। एक आरोपी शादाब अभी भी फरार है जिसकी तलाश हो रही है। इंस्पेक्टर ने इतनी बड़ी घटना की सीनियर्स को सही जानकारी नहीं दी। पूरे मामले को छिपाए रखा। साथ ही आरोपियों पर समय रहते एक्शन नही लिया गया। जिसके कारण मामला काफी बढ़ गया। पूरे मामले ने शहर में हंगामा मचा दिया है।