Breaking News

पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से जान गंवाने वाली ज्योति के भाई को यूनिवर्सिटी ने दी इलेक्ट्रीशियन की नौकरी     |   किसान-छात्र और युवा... CJP नेताओं ने राकेश टिकैत से मिलकर बनाया नया प्लान     |   राजस्थान के बांसवाड़ा में बस से टकराई स्कूल वैन, एक बच्चे की मौत, छह घायल     |   बिहार कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम एजेंडों पर लग सकती है मुहर     |   CJP नेताओं ने राकेश टिकैत से की मुलाकात, किसान-छात्र के मुद्दे पर सरकार को घेरने की बनाई रणनीति     |  

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मूक-बधिर महिला को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक मूक-बधिर महिला के साथ बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोपी 29 वर्षीय पीड़िता का पड़ोसा है. पीड़ित महिला के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. 

जिले के कोटरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक इलाके में रविवार शाम ये वारदात हुई. पीड़ित महिला अपने भाई और भाभी के साथ रहती है. 39 वर्षीय आरोपी भी उसके पड़ोस में रहता है. पीड़िता अपने घर के पीछे स्थित सब्जी के खेत में काम कर रही थी उसी वक्त आरोपी वहां पहुंचा और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला. इस वारदात की जानकारी होने पर उसका भाई उसे लेकर थाने पहुंचा. वहां उनकी तपुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है. मामले की जांच जारी है.