Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

मेरठ में एक्स बॉयफ्रेंड ने तुड़वाया रिश्ता, युवती के घरवालों को दी जान से मारने की धमकी

मेरठ से एक चौका देने वाला मामला सामने आया हैं जहां युवती के एक्स बॉयफ्रेंड ने पूरे परिवार का जीना मुश्किल कर दिया है। पुराना प्रेमी युवती से जबरन शादी की जिद पर अड़ा है। जबकि लड़की उसके घरवाले युवक से शादी करने से इंकार कर चुका है। इसके बावजूद पिछले 4 साल से युवक, लड़की का पीछा नहीं छोड़ रहा है। युवक ने अब उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया है। गुरुवार को बेटी को लेकर पीड़ित पिता रोते हुए पुलिस के पास पहुंचा। एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पिता ने रोते हुए कहा, साहब जहां भी बेटी का रिश्ता करता हूं वो तुड़वा देता है, बेटी का घर नहीं बसने दे रहा। हमें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

मामला किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां युवती का पुराना प्रेमी उसकी जिंदगी के लिए कलंक बन गया है। एसएसपी दफ्तर पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी लड़के के पास उसके वीडियो, फोटो और ऑडियो भी हैं। जिन्हें वो वायरल करने की धमकी देता है। पिछले चार सालों से हमें दुखी कर रखा है। "मैं उससे बातचीत नही करती, शादी के लिए मना कर चुकी हूं ,लेकिन वो पीछा नहीं छोड़ रहा"।

मीडिया से बात करते हुए युवती के पिता ने बताया कि उस लड़के ने मुझे और मेरे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। दो दिन पहले उस युवक ने हमारी गाड़ी का 4 किमी तक पीछा किया। हम थाने में जाते हैं तो वो हमें बेटी के गलत वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। मैंने अपनी बेटी का एक जगह रिश्ता किया था। तो उसने वहां जाकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। वहां लड़के के परिवार वालों को भी जान से मारने की धमकी दी। हमें इंसाफ चाहिए।

युवती के पिता ने बताया आरोपी कहता है कि मेरे पास तुम्हारी बेटी का ऑडियो, वीडियो है जिसमें मैं उसके साथ जो कुछ करता था उसके सुबूत हैं उसको वायरल कर दूंगा। मेरे बेटी को जान से मारने की धमकी देता है। कहता है तेरी बेटी का रेप कर दूंगा। पिता ने पुलिस से इंसाफ मांगा है। 

वहीं इस पूरे मामले में एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच कराई जा रही है।