Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

RAF जवान और पत्नी मौत के मामले में परिजनों ने दी थाने में तहरीर, दो महिला अधिकारियों पर लगाया आरोप

आर ए एफ जवान केशपाल और उसकी पत्नी प्रियंका के जहर खाने से हुई मौत के मामले में मृतक केशपाल के भाई की ओर से मेरठ कंकरखेड़ा थाने में गुरमीत कौर और तुलसी के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न करने की तहरीर दी। इस शिकायत में उन्होंने दो महिला अधिकारियों पर उत्पीड़न और आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। 

आपको बता दें तहरीर में लिखा 
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी का भाई केशपाल आर० ऐ० एफ 108 बटालियन मेरठ में हवलदार पद पर तैनात था तथा अपनी पत्नी प्रियंका बेटी नव्या, बेटा विवान के साथ A-25 गणपति एन्क्लेव थाना कंकर खेडा मेरठ में रहता था।

दिनांक 16/02/25 समय करीब 10 बजे सुबह प्रार्थी के फोन पर प्रार्थी के भाई केशपाल ने मोबाइल से फोन किया तथा प्रार्थी के भाई केशपाल ने बताया की मेरे अधिकारी गुरमीत कौर और तुलसी डोगरीयाल काफी दिनों से मेरी मानसिक उत्पीडन कर रहे है। मुझे अपनी यूनिट के सामने गन्दी गन्दी गालिया देते थे। मुझे खाने में नशीले डोज दी जाती थी और मुझे नोकरी से निकालने की धमकी दी जा रही थी। मेरे परिवार को जेल में डालने की धमकी दी जा रही थी तथा मुझे मरने के लिए उकसा रहे थे। जिसमे तंग आकर में अपने परिवार के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। 

प्रार्थी फ़ौरन अपने भाई के घर की तरफ रवाना हुआ जब घर पहुंचे तो प्रार्थी का भाई केशपाल व उसकी पत्नी प्रियंका व बेटी नव्या होश में थी। तीनो ने उपरोक्त बात प्रार्थी को बताई तथा हमारे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था तथा उपरोक्त अधिकरियों के व्यवहार से तंग आकर में अपने परिवार के साथ अपनी जान दे रहा हूँ। इसके बाद प्रार्थी तीनो को लेकर कैलाशी हॉस्पिटल मेरठ लेकर गया जहाँ से डॉ साहब ने कहा की हमारे पास आई सी यू में बेड उपलब्ध नहीं है, इसलिए आनंद हॉस्पिटल के लिए कह दिया में तीनो केशपाल, प्रियंका व नव्या को लेकर आनंद हॉस्पिटल लेकर गया। इसके बाद समय करीब 3:30 बजे प्रार्थी का भाई की मृत्यु हो गयी तथा रात करीब 11 बजे प्रार्थी के भाई की पत्नी प्रियंका की भी मृत्यु हो गयी।

प्रार्थी की भतीजी नव्या ने बताया की पापा केशपाल को काफी दिनों से उपरोक्त अधिकारी अधिकारी गुरमीत कौर और तुलसी डोगरीयाल फोन पर गन्दी गन्दी गालिया व धमकी देकर उत्पीडन कर रहे थे। दिनांक 16/02/25 को सुबह मेरे पापा के फोन पर फोन आया था तथा पापा ने अपने फोन का स्पीकर ऑन करके बात की थी तथा उधर से जोर जोर से आवाज़ आ रही थी जो कह रही थी की हमने तुम्हारी नोकरी खत्म कर दी है तथा तेरे परिवार को भी जेल में डालेगे तथा तेरे बेटे को भी जान से मारेंगे। इसके बाद मेरी मम्मी ने पूछा की उक्त फोन किसका था तो मेरे पापा ने बताया था कि यह फोन मेरे अधिकारी गुरमीत कौर और तुलसी डोगरीयाल का था प्रार्थी के भाई केशपाल व उसकी पत्नी प्रियंका ने उक्त अधिकारियो के उत्पीडन से तंग आकर आत्महत्या कर ली है तथा प्रार्थी की भतीजी नव्या जिसका इलाज आनंद अस्पताल में चल रहा है जोकि अब ठीक है।