Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

मेरठ में बदमाशों ने युवक को डिफेंस गार्डन बुलाकर मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस गार्डन में बदमाशों ने युवक को किसी बहाने बुलाकर उसकी कमर से तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद कार में बैठी उसकी पत्नी और दोस्त ने उसे गंभीर अवस्था में सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।

युवक अपनी पत्नी और दोस्त के साथ गांव छज्जूपुर से अपनी कार में सवार होकर अपने घर जा रहा था। तभी उसके पास एक कॉल आई। वह दोस्त और पत्नी को साथ लेकर डिफेंस गार्डन पहुंच गया। जहां कुछ बदमाश उससे बात करने लगे। तभी एक युवक ने उसकी कमर से तमंचा सटाकर गोली मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

आपको बता दे गांव घाट का रहने वाला कपिल शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी निधि और टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित मुल्ताननगर के रहने वाले दोस्त मोनू उर्फ मोहित के साथ गांव छज्जूपुर से अपनी कार से घर जा रहा था।

मीडिया से बात करते हुए कपिल की पत्नी निधि ने बताया कि तभी कपिल के फोन पर गांव के ही रहने वाले गुल्लू नाम के युवक का फोन आया। गुल्लू ने कपिल से कुछ अर्जेंट काम की बात कहते हुए डिफेंस गार्डन बुला लिया।

कपिल के डिफेंस गार्डन पहुंचने पर गुल्लू और डिफेंस गार्डन का रहने वाला विवेक गौतम अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर कपिल से बात करने लगे। आरोप है कि कुछ देर बाद विवेक अपनी कार से तमंचा निकाल कर लाया और कपिल की कमर से सटाकर गोली चला दी। गोली कपिल की कमर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसके बाद गोली की आवाज सुनकर अपनी कार में बैठी निधि और कपिल का दोस्त मोनू आरोपियों की ओर दौड़े। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद निधि और मोनू गंभीर रूप से घायल कपिल को सुभारती हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वही निधि ने तीन बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।