Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

मेरठ: समलैंगिक संबंधों के चलते दो युवतियां फरार, एक की मां ने दूसरी युवती और उसके पिता पर लगाए ये आरोप

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र से दो सहेलियां घर से लापता हो गई है। एक युवती की मां पुलिस में शिकायत दर्ज करने पहुंची की उस की बेटी को सहेली और उस के पिता ने अपहरण करके गायब कर रखा है। आशंका है कि दोनों युवतीयां समलैंगिक संबंधों के चलते घर से फरार हुई है। दोनों सहेलियां 24 फरवरी से फरार है। युवती के परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन वह अभी तक नहीं मिल पाई है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवतियों की तलाश में जुटी है।

आपको बता दें मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के समर गार्डन का है, जहां की रहने वाली एक महिला सोमवार को पुलिस से शिकायत करने पहुंची कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री 24 फरवरी से घर से लापता है। महिला का कहना है कि 25 फरवरी को उसने लोहिया नगर थाने में बेटी की गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया था। महिला ने बताया कि उसको पता चला कि उसके पड़ोस की रहने वाली उसकी बेटी की सहेली भी घर से लापता है। युवती की मां का आरोप है कि उस की बेटी को बेटी की सहेली और सहेली के पिता ने अपहरण कर गायब कर रखा है। हालांकि ये आशंका जताई जा रही है कि दोनों सहेलियां समलैंगिक संबंधों को चलते घर से फरार हुई है। दोनों सहेलियां एक साथ रहती थीं और एक दूसरे से बात करती रहती थी। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि बेटी की सहेली के सौतेले पिता ने एक महीना पहले बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की थी। महिला का कहना है कि उसकी बेटी दवाई लेने घर से गई थी और उसके बाद से ही लापता है। महिला रहती है कि दोनों सहेलियां आपस में रात रात भर बातें किया करती थी। पुलिस दोनों सहेलियों की तलाश में जुटी है। 

वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना लोहिया नगर क्षेत्र में शरीर प्राप्त हुई है जिसमें एक उसका नाम की युक्ति है जो अपने घर से लापता है थाना लोहिया नगर द्वारा उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है थाना पुलिस की दो टीम इसमें लगाई गई है जो उनकी तलाश कर रही है।