Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

मेरठ में पति ने पत्नी को मारी गोली, दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उठाया कदम

मेरठ के थाना देहली गेट में पति ने पत्नी को गोली मार दी है। पति की गोली से घायल महिला को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल लाया गया है। जहां महिला भर्ती है। बताया जा रहा है कि पति, पत्नी में आपसी विवाद हो गया था, इसके बाद नाराज पति ने पत्नी पर गोली चला दी।

आपको बता दे महिला का पति लगातार उससे दहेज की मांग करता है। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण पति ने पत्नी पर गोली ही चला दी। आए दिन वो कम दहेज लाने का ताना पत्नी को देता था। शुक्रवार को पति ने दोबारा पत्नी से कम दहेज लाने का ताना देकर बहस शुरू कर दी।

जहां दोनों में इसी बात पर विवाद हो गया। तो गुस्साए पति ने पत्नी को गोली मार दी गोली पत्नी के हाथ और कमर में पार हो गई। गोली मारने के बाद पति फरार हो गया। वहीं पत्नी रेशमा लहूलुहान हालत में गिर पड़ी। उसे पड़ोसियों ने किसी तरह अस्पताल में भर्ती कराया है। 

वहीं सूचना पर मौके पर सीओ कोतवाली आशुतोष पहुंचे और महिला से पूछताछ की है। "रेशमा ने बताया कि सास और पति ने पहले मुझसे मारपीट की इसके बाद पति ने मुझे गोली मार दी। बताया कि दहेज को लेकर अक्सर ताने देते हैं। इसके खिलाफ मेरे नाना ने थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी थी। पिछले एक महीने से मैं मायके में ही रह रही थी। अब मायके से ससुराल लौटी तो आज उन्होंने मुझे इसी बात से झगड़ा किया कि थाने में तहरीर क्यों दी है। बस इसी के बाद उसने मुझे गोली मार दी। गोली कमर और हाथ में लगी। पति कहता कि मैं जेल चला भी जाऊंगा तो 10 दिन में छूटकर आ जाऊंगा। बताया कि शादी को छह महीने हो चुके हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि पति को मेरा फेसबुक देखना भी पसंद नहीं है। मैं फेसबुक पर गाने देखती हूं तो मुझे डांटता है।"