Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा देश का गुस्सा, कई शहरों में विरोध प्रदर्शन, कड़ी कार्रवाई की मांग

Uttar Pradesh: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने पर शोक जताते हुए देशभर में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। उनका गुस्सा साफ तौर पर नजर आ रहा था। दिल्ली में व्यापारियों और छात्रों सहित अलग-अलग समूहों ने कैंडल मार्च निकाला। 50 से ज्यादा व्यापारी संघों ने आतंकी हमले के विरोध में और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 25 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी में दुकानें बंद रखने की अपील की है।

यूनाइटेड फॉर विजन एंड एक्शन के बैनर तले युवाओं ने आतंकवादी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी। पहलगाम हमले के खिलाफ लखनऊ में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में साधु-संतों और आम लोगों ने हिस्सा लिया। 

श्रीनगर में एक बाजार एसोसिएशन ने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और एकजुटता का संदेश दिया। संभल में सूर्य कुंड मंदिर से चंदौसी चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया। शहर के लोगों और कई सामाजिक सेवा संगठनों से जुड़े लोगों ने मौन रहकर विरोध जताया।