Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जांच में जुटी पुलिस

Uttar pradesh: उत्तर प्रदेश में नोएडा के कई निजी स्कूलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

वरिष्ठ अधिकारी, अलग-अलग थानों के कर्मचारी, बम निरोधक दस्ते, अग्निशमन सेवा, खोजी कुत्तों के दस्ते और बम खोजी एवं निष्क्रिय करण दस्ता (बीडीडीएस) की टीम को प्रभावित स्कूलों में तैनात किया गया। पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ निजी संस्थानों के परिसरों में गहन तलाशी ली गई, जबकि साइबर अपराध की एक टीम ने धमकी भरे ईमेल का तकनीकी विश्लेषण शुरू कर दिया है।

पुलिस ने कहा, “स्थिति सामान्य है और सभी स्थानों पर पूर्ण शांति और व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी जाती है।” अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक आकलन से धमकियां अस्पष्ट हैं, लेकिन ईमेल के स्रोत और मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है।