Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

दिल्ली देहरादून हाईवे पर हिट एंड रन, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने 5 लोगों को रौंदा, 3 महिलाओं की मौत

पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में हिट एंड रन का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक के बाद एक पांच लोगों को टक्कर मारी। जिसके बाद स्कार्पियो सवार मौके से फरार हो गया और फिर हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो अभी भी जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। 

आपको बता दें दिल दहला देने वाली वारदात दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग की है। जहां वलीदपुर गांव के पास कुछ लोग सड़क क्रॉस कर रहे थे। लेकिन अचानक मुजफ्फरनगर की तरफ से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आई और टक्कर मार कर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि कई और लोगों को भी इस स्कार्पियो ने टक्कर मारी है। वहीं हादसे में एक बीएससी की छात्रा उसकी मां और एक पड़ोस में रहने वाली महिला की मौत हो गई। 

जबकि दो अभी भी जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। वहीं इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और स्कार्पियो सवार की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए कई टीम में लगाई है। वहीं हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा सके।