Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

मेरठ रेंज में 124 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, DIG ने चलाया ऑपरेशन 'प्रहार'

साल 2025 के पहले दिन ही मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने ऑपरेशन प्रहार चालू किया है। बुधवार 1 जनवरी 2025 को रेंज के 102 शातिर अपराधियों पर  गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है। साथ ही 124 अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है। डीआईजी ने कहा कि नया साल आम जनता के लिए मंगलमय हो वहीं अपराधियों के लिए दुखदाई होगा।

मीडिया से बात करते हुए डीआईजी ने बताया कि रेंज के विभिन्न जिलों में गैंगस्टर के 29 केस दर्ज कर 102 शातिर अपराधियों को बुक किया गया है। साथ ही 124 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी। रेंज के जनपदों में दर्ज किये गये मुकदमों से की गई। रेंज पुलिस अब इनकी गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति भी सीज करेगी।

जनपद मेरठ के 09 मामलों में 26 आरोपियों, बुलन्दशहर के 15 मामलों में 65 आरोपियों, हापुड़ के 05 मामलों में 11 आरोपियों के विरूद्ध गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ। वहीं मेरठ के 51, बुलन्दशहर के 62,बागपत के 09 और हापुड़ के 02 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है।