Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, चाकू के वार के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या

दिल्ली के करावल नगर इलाके में मंगलवार देर रात तीन लोगों ने 25 साल के युवक की चाकू मारकर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक दीपक करावल नगर के शिव विहार का रहने वाला था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) जॉय तिर्की ने बताया कि वारदात रामलीला मैदान के पास देर रात करीब दो बजे हुई, जहां मोटरसाइकिल पर सवार दीपक को हमलावरों ने रोक लिया।

अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तीनों ने दीपक पर कई बार वार किया और उसके सिर को स्लैब से कुचल दिया। डीसीपी ने कहा, पीड़ित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और आगे की जांच जारी है।