Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

UP: अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, महिला ने चाचा पर लगाए गंभीर आरोप

मेरठ में एक महिला ने रिश्ते के चाचा पर ही रिश्तो को तार-तार कर देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी तब उसके रिश्ते में चाचा लगने वाले राकेश ने उसके साथ बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो बनाई गई और लगातार उसको ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया समय-समय पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आपको बता दें कि महिला मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र की रहने वाली है और एसएसपी ऑफिस पहुंचकर उसने अपना शिकायत पत्र दिया। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब उसकी शादी हो चुकी है लेकिन उसने उसकी ससुराल में उसके अश्लील फोटो दिखाएं जिस वजह से उसकी ससुराल वालों ने भी निकाल दिया। महिला ने रिश्ते के चाचा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं इस मामले में मेरठ के एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि थाना मवाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसका आरोप है कि जब वह नाबालिग थी तो उसके एक दूर के रिश्तेदार ने अवैध संबंध बना लिए थे और उसने कुछ वीडियो भी उसकी बना ली थी और अब उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। वर्तमान में महिला शादीशुदा है प्रार्थना पत्र ले लिया गया है, इसकी जांच करके इसमें कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा