Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

बेटा होना गुनाह बन गया, पुरुष आयोग का गठन हो... सौरभ हत्याकांड पर बोली साध्वी प्राची

मेरठ में साध्वी प्राची ने सौरभ हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश में बेटा होना गुनाह बन गया है। साध्वी ने सरकार से पुरुष आयोग बनाने की मांग की है। साध्वी प्राची ने सौरभ हत्याकांड को एक जघन्य अपराध बताया। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं का उत्पीड़न होता था। अब स्थिति बदल गई है। लड़कों का हनन होने लगा है। पहले अच्छे लड़कों की तलाश होती थी। अब अच्छी लड़कियों को खोजना पड़ता है।

आपको बता दें साध्वी ने प्रधानमंत्री मोदी के बेटी बचाओ अभियान की सराहना की। साथ ही कहा कि अब बेटा बचाओ अभियान की जरूरत है। उन्होंने सौरभ की क्रूर हत्या का जिक्र किया। जिसमें उसके शरीर के टुकड़े कर पानी टब में सीमेंट से जमा दिए गए।

जिसके बाद साध्वी प्राची ने लव मैरिज को लेकर चिंता जताई। उनका दावा है कि देश में 80 प्रतिशत लव मैरिज का अंत खतरनाक होता है। उन्होंने सौरभ का उदाहरण दिया। सौरभ ने 2016 में मुस्कान से लव मैरिज की थी। उनकी 6 साल की बेटी भी है। फिर भी मुस्कान किसी अन्य युवक से संबंध बना बैठी। वर्तमान में हत्या की आरोपी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला उर्फ मोहित जेल में हैं। मामले की जांच जारी है।