Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

हल्द्वानी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा

हल्द्वानी में बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 6 चोरों से 12 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पकड़े गए चोर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मुरादाबाद और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और पौड़ी के रहने वाले हैं।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये चोर गिरोह हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी किया करते थे। मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद यह लोग नंबर प्लेट बदलकर और मोटरसाइकिल को मॉडिफाई कर दूसरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इन चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। अब पुलिस इनसे पूछताछ में जुट गई है कि चोरी की हुई बाइक ये आखिर कहां बेचते थे।