Breaking News

होर्मुज में ईरानी टोल लगने से कूटनीतिक समझौता असंभव हो जाएगा: अमेरिका     |   बंगाल में बमबाजी कर मुंबई में छिपे थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने देवनार में जाल बिछाकर 3 को किया अरेस्ट     |   'NEET पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आए', सांसदों के सामने बोले NTA चीफ     |   पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग खत्म, वोटिंग प्रतिशत 87.73 रहा     |   दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने अंतरिम जमानत के लिए HC का रुख किया, सुनवाई कल     |  

UP: शादी में परोसे गए खाने को लेकर की शिकायत, दूल्हे के रिश्तेदार को दुल्हन के चाचा ने मारी गोली

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शादी के दौरान मेहमानों को परोसे गए खाने की शिकायत करने पर रविवार रात दूल्हे के रिश्तेदार की दुल्हन के चाचा ने गोली मार दी। ये जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। वारदात रोशन नगर इलाके की है। पुलिस ने बताया कि बारात हाथरस से आई थी और रात के खाने के दौरान ये घटना घटी। 

उन्होंने बताया कि आरोपित की पहचान विजय सिंह के रूप में हुई है, जिसने वीर सिंह के सिर में गोली मारी थी। अधिकारी ने कहा, "पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।" दूल्हे के रिश्तेदारों ने कहा कि शादी में परोसे गए खाने को लेकर आरोपित और मृतक के बीच बहस हुई थी। 

मृतक के भाई ने कहा, "मेरे भाई ने कहा कि खाना अच्छा नहीं था। तब विजय ने कहा कि उसके लिए कोई स्पेशल खाना का ऑर्डर नहीं दिया गया है और उनके बीच बहस हो गई। फिर उसने मेरे भाई को गोली मार दी।" पुलिस ने कहा कि आरोपित विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच का जा रही है।