Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही, बहराइच मुठभेड़ पर बोले सपा अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने गुरुवार को बहराइच मुठभेड़ को लेकर कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है। बहराइच हिंसा में व्यक्ति की हत्या के दोषी पांच संदिग्धों को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। इसमें दो को गोली लगने से चोट आई हैं। आरोपित कथित तौर पर नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी सीमा उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से लगती है।

आगे उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में लगातार घटनाएं (बहराइच मुठभेड़) हो रही हैं और ये घटनाएं जो हो रही हैं वो सरकार की नाकामी की वजह से हो रही हैं। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए इनकाउंटर कर रही है। अगर इनकाउंटर से ही लॉ एंड ऑर्डर बेहतर हो रहा होता, तो अभी उत्तर प्रदेश कई आंकड़ों में और प्रदेशों से अच्छा होता।"