Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे के बाद छात्रों का प्रदर्शन, करोल बाग मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट बंद

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे के बाद छात्रों में आक्रोश है। गुस्साए छात्र रविवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन की वजह से एहतियातन करोल बाग मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। 

प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर मेट्रो स्टेशन के पास नारेबाजी कर रहे हैं। मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश कर रही है।

रविवार को ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके के राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने की वजह से दो छात्राओं समेत एक छात्र की मौत हो गई थी। स्टूडेंट्स की पहचान उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल के एर्नाकुलम के नवीन दल्विन के रूप में हुई है।