Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

हरियाणा के रोहतक में गैंगवार, शादी समारोह में बदमाशों ने बरसाई गोलियां

हरियाणा के रोहतक जिले में एक शादी समारोह के बीच गैंगवार देखने को मिला है। यहां कुछ बदमाशों ने बारात में आए दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि अमेरिका में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने यह हमला कराया है।

रोहतक के किलोई गांव के भूमि गार्डन में बारत आई थी और सभी शादी के जश्न मना रहे थे। इसी बीच काले रंग की स्कॉर्पियो में कुछ बदमाश आए और मंजीत और मंदीप नाम के दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। बताया जा रहा है कि जिस समय दोनों युवकों पर हमला हुआ, उस समय दोनों टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे और बदमाशों ने उन पर करीब आठ दस राउंड फायरिंग की। इससे एक गोली मंजीत के सिर में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक मंदीप के पैर में गोली लगी है। जिसके चलते वह घायल हो गया है। फायरिंग कर बदमाश मौके से फरार हो गए। 

इसके बाद गांव वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शादी में जो वीडियोग्राफी हो रही थी, उसे कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान करना शुरू कर दिया है। इस फायरिंग में मनजीत की मौत हो गई है और मनदीप घायल है। जिसे पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।