Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

नोएडा में फर्जी दस्तावेजों से आधार कार्ड वाले गिरोह का खुलासा, नौ आरोपित गिरफ्तार

नोएडा में पुलिस ने फर्जी कागजात के जरिए आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड किया है। पुलिस ने इस गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सेंट्रल नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की है। आरोपितों नेसरकारी वेबसाइट का नाम लिखकर फर्जी वेबसाइट बनाई थी।

हैरानी की बात तो ये है कि इस गिरोह में निजी बैक में काम करने वाला कर्मचारी और उसकी बेटी भी शामिल थी। आरोपितों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज, लैपटॉप और मोहरे बरामद की गई हैं।