Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

फर्जी फाइनेंस से लग्जरी गाड़ियां खरीदकर बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार, 5 महंगी कारें बरामद

Noida: थाना फेस-2 पुलिस और सीआरटी स्वाट-02 टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के सहारे वाहन फाइनेंस कर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच लग्जरी चार पहिया वाहन और 28 फर्जी दस्तावेज, जिनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और आरसी शामिल हैं, बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 20 जनवरी 2026 को फूलमंडी के पास से अमित गुप्ता, अनुराग उर्फ अमित और नवीन भावरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी फर्जी पहचान पत्रों के जरिए गाड़ियों को फाइनेंस पर खरीदते थे और बैंक की किश्तें जमा किए बिना उन्हें अलग-अलग राज्यों में कम कीमत पर बेच देते थे। ग्राहकों को दो-तीन माह में एनओसी दिलाने का भरोसा दिया जाता था, जबकि बैंक एजेंट के पहुंचने पर दिए गए पते फर्जी निकलते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों में 44 वर्षीय अमित गुप्ता दिल्ली का निवासी है, 27 वर्षीय अनुराग उर्फ अमित अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जबकि 48 वर्षीय नवीन भावरी पंजाब के पठानकोट का निवासी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।