Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर एक एसयूवी और ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें चार की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने जानकारी दी कि सड़क किनारे एक ढाबे के पास हुई इस दुर्घटना के कारण दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो बच्चों समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रामनगर स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अनिल कुमार पांडे के अनुसार, मृतकों की पहचान सुधीर मौर्य (35), उनकी पत्नी शांति मौर्य (33), साले रमाशंकर मौर्य (38) और ड्राइवर अयान कुरैशी (23) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान पूजा कुशवाहा (32), अक्ष (नौ) और अन्वी (पांच) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ट्रक और एसयूवी दोनों को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।