Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

पूर्व IAS का 22 साल का बेटा फंदे पर लटका मिला, दो महीने पहले की थी लव मैरिज

Prayagraj: यूपी के प्रयागराज में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पूर्व IAS अधिकारी श्रीचंद्र के 22 वर्षीय बेटे हिमांशु ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार हिमांशु ने करीब दो महीने पहले ही लव मैरिज की थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि घटना के समय हिमांशु घर के कमरे में अकेला था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दरवाजा तोड़ने पर हिमांशु का शव फंदे से लटका मिला।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।