Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

सिख विरोधी दंगा मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा

New Delhi: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को मंगलवार को नई दिल्ली की एक विशेष अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई।

एक नवंबर 1984 को दिल्ली के सरस्वती विहार इलाके में दो सिखों जसवंत सिंह और उनके बेटे तरूणदीप सिंह की निर्मम तरीके से हत्या के मामले में मंगलवार को कोर्ट ने सजा सुनाई

अदालत ने 12 फरवरी को कुमार को अपराध के लिए दोषी ठहराया और उच्चतम न्यायालय के आदेश के मद्देनजर तिहाड़ केंद्रीय जेल अधिकारियों से उनके मनोरोग और मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन पर रिपोर्ट मांगी थी।