Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

कानपुर में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पीड़ित परिवार ने की फांसी की मांग

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पांच साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों का ये भी आरोप है कि आरोपी ने ईंट-पत्थर से हमला कर बच्ची को जान से मारने की कोशिश की। 

डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा, "हमें सूचना मिली थी कि जवाहर नगर, घाटमपुर क्षेत्र में एक घायल 5 साल की बच्ची को सीएससी हेल्थकेयर ले जाया गया था। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सभी डॉक्टर वहां मौजूद हैं। पीड़िता के परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। डॉक्टर इसकी जांच कर रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। जांच जारी है।" 

पीड़िता के पिता ने कहा, "उसके साथ गलत हुआ है। उसे जान से मारने की कोशिश की गई है और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। ये सब पड़ोस में रहने वाले 'कल्लू' नाम के शख्स ने किया है।"