Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

सत्य निकेतन में कैफे के बाहर फायरिंग, दो आरोपित गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने रविवार रात सत्य निकेतन में कैफे के बाहर फायरिंग के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के नाम अहमद और मंगल बताए हैं। डीसीपी (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीणा ने बताया कि साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन को रात करीब नौ बजे फोन पर फायरिंग की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि थाने का बीट स्टाफ मौके पर पहुंचा और पीछा करने के बाद एक आरोपित को पकड़ लिया।

कैफे के कर्मचारी से मिली जानकारी के आधार पर डीसीपी ने बताया कि कुछ लोग रात करीब 8.30 बजे खाना खाने के लिए आए थे। उनमें से एक शख्स कांच की मेज पर बैठ गया जिसका कैफे मालिक रोहित ने विरोध किया। तीखी बहस के बाद
हाथापाई शुरू हो गई, जिसके दौरान उनमें से एक ने कैफे के बाहर हवाई फायरिंग कर दी।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपित जहांगीरपुरी से जन्मदिन मनाने सत्य निकेतन के लव बाइट कैफे में पहुंचा था।