Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

रुड़की के देहरादून रोड पर बाइक सवार युवकों पर फायरिंग

रुड़की के देहरादून रोड पर दो बाइकसवार युवकों पर फायरिंग से हड़कंप मच गया। फायरिंग में नदीम नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं मामला पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस पूरी घटना की जानकारी जुटा रही है।

वहीं गंगनहर कोतवाली प्रभारी भी सिविल अस्पताल पहुंच चुके हैं। घायल युवक नदीम के परिजनों का आरोप है कि नदीम अपने एक दोस्त के साथ देर शाम अपनी बाइक से रुड़की जा रहा था जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंचा तो सामने से दो बाइक सवार लगभग छह लोगों ने उसकी बाइक को जबरदस्ती रोक लिया जिसका विरोध करने पर एक युवक ने ताबड़तोड़ नदीम पर फायरिंग कर दी। फायर लगते ही नदीम सड़क पर जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार फायरिंग करने वाले युवक का नाम मोबिन निवासी रामपुर बताया गया है।

आनन फानन में आसपास के लोगों द्वारा घायल नदीम को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने हायर सैंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।