Breaking News

'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |   जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |  

गाजियाबाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी, एक की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जिन दो गुटों में विवाद हुआ वो पहले से एक दूसके को जानते थे। कहासुनी से विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया, मृतक की पहचान राहुल और घायल की पहचान आशीष के रूप में हुई है।

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि “नंदग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजनगर एक्सटेंशन में पुलिस को ये सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ युवकों के बीच गोली चली, पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच पड़ताल की गई, इसमें ये तथ्य सामने आया है कि कुछ युवकों को के बीच जो आपस में परिचित है, किसी बात को लेकर गोली चली, जिसमें राहुल नाम के व्यक्ति को गोली लगी है और उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है, इसके अतिरिक्त आशीष नाम के व्यक्ति को भी गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है। वो खतरे से बाहर है।”