Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मनाही के बाद भी शब ए रात पर हुई आतिशबाजी, पुलिस ने कहा कार्रवाई की जाएगी

शब ए रात पर आतिशबाजी की मनाही की गई थी पुलिस के द्वारा लगातार सख्त चेतावनी दी गई थी कि अगर आतिशबाजी की गई तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी लगातार मुस्लिम इलाकों में रही और आतिशबाजी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन मनाही के बाद भी शहर में कई जगह आतिशबाजी हुई और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस का कहना है की वीडियो में चिन्हित कर आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें बृहस्पतिवार को मुस्लिम पर्व के रूप में बनाए जाने वाला शब ए रात का पर्व था और कई लोग इस पर्व पर आतिशबाजी करते हैं हालांकि बहुत से मुस्लिम उलेमा आतिशबाजी न करने की बात कहते हैं।  पुलिस ने भी इस बार आतिशबाजी न करने की हिदायत दी थी। शब ए रात रमजान से 15 दिन पहले मनाया जाता है, लेकिन पुलिस और कुछ मुस्लिम उलमाओं के मना करने के बावजूद आतिशबाजी की गई और उनके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। कई जगह आतिशबाजी करने के बाद उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। वहीं पुलिस का कहना है कि आतिशबाजी जिन लोगों ने भी की है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ आतिशबाजी के वीडियो वायरल हो रहे हैं जो शब ए रात के बताए जा रहे हैं। कांच का पुल और उसके आसपास की जगह के बताए जा रहे हैं। कुछ नवयुवकों द्वारा वहां पर आतिशबाजी की गई उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है वीडियो के माध्यम से उनकी निशानदही की जा रही है जो भी इस मामले में चिह्नित किए जाएंगे उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जो भी सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं उन सभी लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।