Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

मेरठ में रंजिश के चलते मारपीट... 2 को गोली लगी, कई थानों की पुलिस मौके पर

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के पबला गांव में पुरानी रंजिश में 5-6 युवकों ने एक युवक से मारपीट की। उसने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने गोलियां चला दी। गोली परचून दुकानदार और उसके भतीजे के पैर में लग गई। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। कई थानों की पुलिस और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। हमलावरों की गिरफ्तारी को दो टीमें दबिश दे रही हैं।

आपको बता दें प्रियांशु मलिक एफआईटी कॉलेज में बीसीए का छात्र है। गांव के ही कलीराम गुर्जर पक्ष से उसका 1 महीने पहले विवाद हो गया था। इसमें रिपोर्ट दर्ज हुई थी। प्रियांशु के बाबा धर्मवीर के मुताबिक मोहल्ले में रात एक व्यक्ति मौत हो गई थी। प्रियांशु गांव के रास्ते पर स्थित दुकान से अंतिम संस्कार का सामान लेने गया था।

जहां कलीराम उर्फ रामू अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंच गया। मारपीट करने लगे। प्रियांशु जान बचाने के लिए आमिर की परचून की दुकान में घुस गया। आमिर ने मारपीट कर विरोध किया तो कलीराम और उसके साथियों ने गोलियां चला दी। गोली आमिर और उसके भतीजे अयान के पैर में लग गई। गोलीबारी से चारों तरफ भगदड़ मच गई। गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिसके बाद गोलीबारी की सूचना पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, इंचौली और गंगानगर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। गांव में विवाद न हो इसको लेकर क्यूआरटी तैनात की गई है। वहीं, प्रियांशु पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।