Breaking News

NEET पेपर लीक: CBI को मिली मनीषा की 14 दिनों की हिरासत     |   वीडी सतीशन कल केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ     |   आसनसोल के जहांगीर मोहल्ला पुलिस चौकी पर हमले के सिलसिले में 21 आरोपी गिरफ्तार     |   अबू धाबी से बड़ी खबर: न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन से हुआ हमला     |   योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कल, हो सकते हैं कई बड़े फैसले     |  

मेरठ में जुम्मे की नमाज के बाद झगड़ा,मस्जिद के बाहर लाठी डंडों से किया हमला, 6 लोग घायल

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में जुम्मे की नमाज के बाद हिंसक झड़प हुई। अब्दुल्लापुर की नई बस्ती में अर्सलान और अदनान मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकलते समय पुरानी रंजिश को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

जहां विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव हुआ और लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। इस हिंसक घटना में एक पक्ष से सलाम और फरहान तथा दूसरे पक्ष से फारुख, शाहरुख, नूर हसन और ताहिर घायल हुए।

वही सूचना मिलते ही भावनपुर और गंगानगर पुलिस के साथ डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और घायलों को इलाज के लिए भेजा। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी देहात डॉ राकेश कुमार मिश्रा बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।