Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

मेरठ में नोएडा जा रहे किसानों की पुलिस से झड़प, नारेबाजी करते हुए काशी टोल प्लाजा पर बैठे

गौतमबुद्ध नगर की जीरो प्वॉइंट पर होने वाली महापंचायत में जाने से मेरठ जिलाअध्यक्ष अनुराग चौधरी को रोका गया। पुलिस ने सुबह-सुबह जाकर उनके घर पर उनको नजर बंद कर दिया। लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर घर से निकल गए इसके बाद पुलिस ने उन्हें काशी टोल प्लाजा पर रोक लिया है। किसान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई।

आपको बता दे मेरठ से नोएडा जाते किसानों को रोका गया तो काशी टोल प्लाजा पर पुलिस किसानों में जमकर धक्का मुक्की हुई। किसानों को पुलिस ने रोका तो किसान भी वहीं डेरा जमाकर बीच में बैठ गए। किसानों ने 'रुकेंगे नहीं आज डटे रहेंगे' के नारों के साथ मोर्चा खोल दिया। किसानों ने जय जवान जय किसान के भाी नारे लगाए साथ ही बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का नारा लगाया। भरी सर्दी और कोहरे में किसान टोल पर बैठ गए हैं। यहां पर किसानों की पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। किसान नेता जाने को तैयार हैं लेकिन पुलिस जाने नहीं दे रही है।

इससे पहले सुबह गौतम बुद्ध नगर के जीरो प्वॉइंट पर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैट के आह्वान पर किसान महापंचायत में जाने के लिए निकलने भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी को पुलिस ने घर में नजरबंद कर लिया।

जहां सुबह-सुबह ही उनके घर के बाहर पुलिस पहुंच गई। किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि वह गौतम बुद्ध नगर में होने वाली महापंचायत के लिए अपने साथियों के साथ जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें घर पर ही नजर बंद कर लिया और इसके कुछ देर बाद ही जिला अध्यक्ष अपने साथियों के साथ पुलिस को चकमा देकर काशी टोल प्लाजा पर पहुंच गए। जहां पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।