Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

मेरठ में किसान की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप, फंदे पर लटका मिला शव

मेरठ के कस्बा परीक्षितगढ़ में मवाना बस स्टैंड स्थित मकान में गुरुवार सुबह किठौर क्षेत्र के झीडियो गांव निवासी करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घरवालों ने छह लाख रुपए के लेनदेन में हत्या का आरोप लगाया है।

आपको बता दे मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के छीड़ियो गांव निवासी सुरेशपाल उम्र 55 साल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। सुरेशपाल की लाश अपने देनदार सत्येंद्र के घर पर जाल में लटकी मिली है। सुबह-सुबह सत्येंद्र के घरवालों ने सुरेश के परिवार वालों को बताया कि सुरेश ने सुसाइड कर लिया है। उसने जाल पर लटककर फांसी लगा ली है। इसके बाद सुरेश के घरवाले मौके पर पहुंचे। सुरेश के घरवालों ने देनदार सत्येंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया से बात करते हुए मृतक सुरेश के घरवालों ने सत्येंद्र उसके परिजनों पर सुरेश की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पूरा मामला 6 लाख रुपयों की देनदारी का है। दरअसल 4 साल पहले सुरेश ने सत्येंद्र को 6 लाख रुपए उधार दिए थे। लगातार सुरेश अपना पैसा वापसी मांग रहा था। लेकिन सत्येंद्र रकम देने को राजी नहीं था। बुधवार को सत्येंद्र ने खुद सुरेश को 6 लाख रुपए वापस देने के लिए अपने घर परीक्षितगढ़ बुलाया। रात को वहीं रोका सुबह उसी के घर में उसकी लाश घर में बने लोहे के जाल पर रस्सी से फंदे पर लटकी मिली है।

वही सुरेश की बेटी सोनिया ने पुलिस को बताया कि बुधवार को सत्येंद्र ने फोन किया था। कहा यहीं परीक्षितगढ़ आकर अपना पैसा ले जाओ। पापा पैसे लेने परीक्षितगढ़ चले गए। वो दिनभर भी वापस नहीं लौटे। शाम लगभग 7 बजे उन्होंने फोन कर हमसे कहा कि रात हो रही है। दूर आना है इसलिए कल सुबह यानि गुरुवार को पैसा लेकर वापस आ जाऊंगा। आज रात यहीं रुकूंगा। लेकिन सुबह पापा नहीं आए बल्कि सतयेंद्र के घरवालों ने हमें फोन कर कहा कि तुम्हारे पापा ने फांसी लगा ली है। तब हम यहां परीक्षितगढ़ आए।

सुरेश की बेटी की मार्च में शादी होनी है। बेटी की शादी के लिए वो पैसे जमा कर रहा था। सुबह सुरेश के घरवाले परीक्षितगढ़ पहुंचे। वहां सुरेश की लाश देखकर हंगामा शुरू कर दिया। 

इस पूरे मामले में सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला, फोरेंसिक टीम और एसओ परीक्षितगढ़ दिनेश प्रताप मौके पर हैं। वहीं घरवालों ने सतयेंद्र के खिलाफ नामजद हत्या की तहरीर दी है। साथ ही मौके पर जाम लगाया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।