Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

मेरठ में कारखाने की टेम्प्रेरेरी लिफ्ट टूटी, मालिक समेत तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

मेरठ के लिसाड़ी गेट की शालीमार गार्डन में बुधवार को सेफ अलमारी बनाने के कारखाने में लगी टेंपरेरी लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा हो गया। लिफ्ट की चपेट में आकर कारखाने का मालिक और दो कारीगर घायल हो गए। लिफ्ट गिरने की तेज आवाज और चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायलों में कारीगर की हालत गंभीर बनी हुई है।

आपको बता दे शालीमार गार्डन गली नंबर 3 में मोहम्मद शाकिर की दो मंजिल की बिल्डिंग में सेफ अलमारी बनाने का कारखाना है। शाकिर ने कारखाने में ऊपरी मंजिल से सामान उतारने और चढ़ाने के लिए टेंपरेरी लिफ्ट लगाई हुई है। जहां बुधवार सुबह कारखाने का मालिक शाकिर कारीगरों के साथ ऊपरी मंजिल से लिफ्ट के जरिए सामान उतार रहा था। तभी लिफ्ट का बेरिंग टूट गया। धड़ाम से लिफ्ट गिर गई।

वही हादसे में शाकिर और उसके दो कारीगर घायल हो गए। एक कारीगर की टांग टूट गई। लिफ्ट गिरने की तेज आवाज और चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां एक कारीगर की हालत गंभीर बनी हुई है।

टेंपरेरी लिफ्ट टूटने से पहले भी हाथ से हो चुके हैं और कितने लोगों की जान जा चुकी है। उसके बाद भी लालच के चक्कर में जगह-जगह टेंपरेरी लिफ्ट लगाई हुई है। जानकारी के बाद भी जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ विभाग कोई कार्यवाही नहीं करता है। इसीलिए टेंपरेरी लिफ्ट से बार-बार हादसे हो रहे हैं।

जिसके बाद पुलिस मौके पर शालीमार गार्डन में लिफ्ट टूटने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी लेने के बाद कारखाने को बंद कर दिया।

इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। टेंपरेरी लिस्ट लगाना गैर कानूनी है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।