Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मेरठ: एक्स आर्मीमैन की पत्नी से छेड़छाड़, शिकायत लेकर पहुंचा पति, बोला- विरोध करने पर मुझे पीटा

मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के गांव बहजादका में एक्स आर्मीमैन की पत्नी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित पति बुधवार को शिकायत लेकर कप्तान दफ्तर पहुंचा। रिटायर सैन्यकर्मी ने कहा कि उसकी पत्नी से एक युवक छेड़छाड़ करता है जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मीडिया से बात करते हुए पीड़ित तेजेंद्र कुमार ने बताया कि वो बहजादका गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी जॉब करती है। बताया कि जब वो घर पर था। पत्नी शाम को ड्यूटी से घर आई थी। तभी हमारे मकान के सामने पड़ोस में रहने वाले तीन युवक घर में जबरन घुस आए। दो आदमियों ने मिलकर मुझे पीटा। 

जिसके बाद एक आदमी ने मेरी पत्नी को पीटा, उसकी गले की चेन छीन ली और 1 लाख रुपए भी छीन लिए। बताया कि आरोपी हमारे घर के सामने ही रहने वाले पड़ोसी हैं। आरोपियों का एक वीडियो भी पीड़ित ने पुलिस को सौंपा है जिसमें आरोपी उसे पुलिस के पास न जाने की बात कहते हुए एक लाख रुपए और सोने की चैन वापस करने की बात कह रहे हैं।