Breaking News

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज     |   महाराष्ट्र में मॉनसून की देरी से पानी की हुई किल्लत, बांधों का जलस्तर 26% गिरा     |   सीएम शुभेंदु ने ममता बनर्जी से जुड़ी विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ जांच के आदेश दिए     |   फैजल खान के बॉडीगार्ड्स की फायरिंग मामले में कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की     |   SC ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज की     |  

रूड़की के पुरकाजी मार्ग पर पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़

पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात्रि रूड़की के मंगलौर कोतवाली के नसीरपुर कलां पुरकाजी मार्ग पर मुठभेड हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया वही दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि देर रात्रि पुलिस गंगनहर नसीरपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी तभी एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन कार चालक ने कार को दौड़ा दिया। पुलिस ने जब उसका पीछा कर रोका तो एक व्यक्ति ने कार से उतरकर पुलिस पर फायर झोंक दि। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया जिसमें युवक को गोली लगी है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमरुद्दीन निवासी गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ बताया जिसकी उम्र 50 वर्ष है। बदमाश मंगलौर में 7 सितंबर को हुई लूट के मामले में भी शामिल है। बदमाश पर लूट हत्या जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज है। पुलिस इसका ओर भी आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी हुई है।